HomeCurrent Affairs14 Feb : Current Affairs in Hindi

14 Feb : Current Affairs in Hindi

आज के डिजिटल युग में जानकारी सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। चाहे आप सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, आदि) में सफल होना चाहते हों, या बस देश-दुनिया की ताजा ख़बरों से अपडेट रहना चाहते हों – हमारी वेबसाइट आपके लिए दैनिक करेंट अफेयर्स का सबसे विश्वसनीय स्रोत है। प्रस्तुत हैं आज के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स।

Quiz Questions

स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए डीपीआईआईटी ने किसके साथ साझेदारी की है?

Answer: रुकम कैपिटल और बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन

Explanation: डीपीआईआईटी (उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग) ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देने के लिए रुकम कैपिटल और बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन के संग साझेदारी करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य देशभर में उत्पाद स्टार्टअप्स और उद्यमियों को सशक्त बनाने का है।

ब्रह्मगिरि वन्य जीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?

Answer: कर्नाटक

Explanation: ब्रह्मगिरी वन्यजीव अभ्यारण्य कर्नाटक राज्य के कोडागु जिले में स्थित है। पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊँची चोटी ‘ब्रह्मगिरी’ से इस अभ्यारण्य का नाम लिया गया है। इस अभ्यारण में सदाबहार वन हैं, बाँस के पौधे यहाँ व्यापक रूप से फैले हुए हैं और ऊँचाई पर शोला के साथ घास के मैदान हैं। मुख्यत: यहां भारतीय हाथी, गौर, बाघ, जंगली बिल्लियाँ, तेंदुआ, जंगली कुत्ते, स्लोथ भालू, जंगली सूअर, सांभर, चित्तीदार हिरण, नीलगिरि लंगूर, स्लेंडर लोरिस आदि जानवर पाये जाते हैं।

एशिया के सबसे धनी परिवार की सूची में शीर्ष पर किसने जगह बनाई है?

Answer: मुकेश अंबानी

Explanation: ब्लूमबर्ग ने 2025 एशिया की सबसे अमीर परिवारों की सूची जारी की है जिसमें मुकेश अंबानी और अंबानी परिवार ने शीर्ष स्थान बनाया है। जब 2002 धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ था। तब से मुकेश अंबानी ने कंपनी की बागडोर संभाली। इसके साथ अगली पीढ़ी की भूमिका: उनके बच्चे कंपनी प्रबंधन में अपनी महत्वपूण भूमिका निभा रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का उद्घाटन किस शहर में किया है?

Answer: बेंगलुरु

Explanation: बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित 10वें अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन राष्ट्रपति ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वर्तमान युग में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे मानवीय मूल्य बरकरार रहें। इस वर्ष का विषय ‘जस्ट बी (Just Be)’ है, जो गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की एक कविता से प्रेरित है। राष्ट्रपति ने कहा आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षा के क्षेत्र में कई पहल कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए हमारे बच्चों की शिक्षा से बड़ा कोई निवेश नहीं है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए किसे इवेंट एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है?

Answer: शिखर धवन

Explanation: पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चार आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को शामिल किया गया है। शिखर धवन के साथ तीन और खिलाड़ियों को भी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है जिसमें ये खिलाड़ी शामिल हैं। 1. सरफराज अहमद (पाकिस्तान, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान) 2. शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर) 3. टिम साउदी (न्यूज़ीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज)

किस राज्यसरकार ने अजमेर में ब्रिटिशकालीन ऐतिहासिक स्थलों का नाम बदला है?

Answer: राजस्थान सरकार

Explanation: राजस्थान की सरकार ने अजमेर की फॉय सागर झील का नाम बदलकर ‘वरुण सागर’ और किंग एडवर्ड मेमोरियल भवन का नाम बदलकर ‘महर्षि दयानंद विश्रांत गृह’ कर दिया है। इसकी अधिकारिक घोषणा अजमेर नगर निगम ने कर दिया है साथ ही साथ झील के पास घाट और भगवान वरुण की प्रतिमा बनाने की योजना पर काम चलने की भी जानकारी दी है। अब अजमेर की प्रसिद्ध फॉयसागर झील को अब वरुण सागर नाम से जाना जायेगा। इसका निर्माण करीब 132 साल पहले हुआ था। इसका निर्माण अकाल राहत व शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए अंग्रेज अधिकारी कर्नल फॉय ने करवाया था। उसके बाद से कर्नल फॉय के नाम पर इस झील को फॉयसागर झील के नाम से जाना जाने लगा था।

राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल कब मनाया जाता है ?

Answer: 13 फरवरी

Explanation: हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। सरोजनी नायडू एक सक्रिय भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की नेता थीं और अपने साहित्यिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था। सरोजिनी नायडू का नाम अघोरनाथ चट्टोपाध्याय था, जो एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाशास्त्री थे। उनकी माता का नाम वरद सुंदरी था, वे कवयित्री थीं और बंगला में लिखती थीं। सरोजिनी नायडू ने गांधीजी के अनेक सत्याग्रहों में भाग लिया और ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में वे जेल भी गईं। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ प्रसिद्ध कवयित्री भी थी। वे उत्तरप्रदेश की गवर्नर बनने वाली पहली महिला थीं। वे ‘भारत कोकिला’ के नाम से जानी जाती थी। 2 मार्च 1949 को 70 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका देहांत हो गया।

लोकसभा ने संसद में कितने नये भाषाओं में ट्रांसलेशन सेवा की घोषणा की है?

Answer: 6 नई भाषाओं में

Explanation: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बोड़ो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संस्कृत और उर्दू को अनुवाद सेवाओं में शामिल करने की घोषणा की। इससे पहले संसद में अनुवाद सेवाएं हिंदी और अंग्रेजी के अलावा असमिया, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, पंजाबी, तमिल और तेलुगु सहित 10 भाषाओं में उपलब्ध थीं। अब 16 भाषाओं में संसद में अनुवाद सेवा उपलब्ध हो जायेगी। दुनिया में भारत की संसद ही ऐसी एकमात्र लोकतांत्रिक संस्था है जो विभिन्न भाषाओं में एक साथ अनुवाद सेवाएं प्रदान करती है, जिसे वैश्विक मंचों पर सराहा गया है। आने वाले दिनों में आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं तक विस्तार किया जाएगा।

आपात अरब शिखर सम्मेलन’ का आयोजन कहां किया जाएगा?

Answer: मिस्र

Explanation: 27 फरवरी को मिस्र के काहिरा में एक आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसकी मेजबानी मिस्र करेगा। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य गाजा पट्टी में हो रहे घटनाक्रमों पर विचार करना और फिलिस्तीनी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त रणनीति बनाना है। इस सम्मेलन में फिलिस्तीन के अलावा, अरब लीग (एएल) के वर्तमान अध्यक्ष बहरीन और अरब लीग सचिवालय के साथ समन्वय किया गया है।

गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवार्ड 2024 से किस कंपनी को सम्मानित किया गया है?

Answer: कोल इंडिया लिमिटेड

Explanation: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को 19वें अंतर्राष्ट्रीय कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व सम्मेलन में प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक सीएसआर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा आयोजित समारोह में सीआईएल के अध्यक्ष श्री पीएम प्रसाद और निदेशक (कार्मिक) श्री विनय रंजन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कंपनी अपने CSR फंड का 70% से अधिक हिस्सा स्वास्थ्य सेवा, पोषण और स्वच्छता तथा शिक्षा और आजीविका पर खर्च करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

क्या आप जानते हैं, पटरी से क्यों नहीं उतरती है ट्रेन

0
लोहे के चक्के के साथ लोहे की पटरी पर दौड़ने वाली ट्रेन 100 और 120 की रफ्तार में भी कैसे पटरी पर बनी रहती...