आज के डिजिटल युग में “करेंट अफेयर्स” (Current Affairs) सबसे महत्वपूर्ण जानकारी का स्रोत बन चुका है। चाहे आप UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, डिफेंस, शिक्षक भर्ती, या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, या फिर देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहना चाहते हों – दैनिक करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs) पढ़ना बेहद आवश्यक हो गया है।
हमारी वेबसाइट दैनिक करेंट अफेयर्स 2025 (Daily Current Affairs 2025) प्रदान करती है, जो न केवल आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएगी, बल्कि आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ भी देगी।
Q1. किस सांसद ने मनाली में अपना कैफे खोला है?
Answer: भाजपा सांसद कंगना रनौत
Explanation: अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने वैलेंटाइन डे के मौके पर मनाली में अपना कैफे ‘द माउंटेन स्टोरी’ खोला। कंगना ने मेहमानों को अपने संदेश में कहा कि मेरे बचपन का सपना अब साकार हो गया है। यह कैफे सिर्फ खानपान की जगह नहीं है। यह एक प्रेम कहानी है- मेरी मां की रसोई की महक और इन पहाड़ों की शांत सुंदरता को समर्पित।
Q2. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में किस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है?
Answer: मणिपुर
Explanation: मणिपुर में एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़े के बाद अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। भारत के राष्ट्रपति ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राज्य आपातकाल की घोषणा जारी की। राज्य विधानसभा का कार्यकाल वर्ष 2027 तक है। प्रशासनिक और अन्य सुरक्षा संबंधी निर्णय अब राज्यपाल भल्ला द्वारा लिए जाएंगे। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
Q3. किस देश ने गहरे पानी में ‘अंतरिक्ष स्टेशन’ बनाने की मंजूरी दी है?
Answer: चीन
Explanation: चीन ने आधिकारिक रूप से दक्षिण चीन सागर में एक गहरे समुद्री अनुसंधान केंद्र के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसे “डीप-सी स्पेस स्टेशन” कहा जा रहा है। यह केंद्र समुद्र की सतह से 2,000 मीटर (6,560 फीट) की गहराई में स्थित होगा और समुद्री अन्वेषण को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में चीन की भू-राजनीतिक उपस्थिति को मजबूत करेगा। यह स्टेशन 2030 तक संचालित होने की उम्मीद है। इसमें छह वैज्ञानिक एक महीने तक के मिशन पर रह सकेंगे, जिससे चरम समुद्री परिस्थितियों में रीयल-टाइम प्रयोग किए जा सकेंगे।
Q4. किस गायक की जयंती पर ₹100 स्मारक सिक्का जारी किया गया है?
Answer: गायक मोहम्मद रफी
Explanation: महान गायक मोहम्मद रफ़ी की 100वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार ने ₹100 का स्मारक सिक्का जारी करने की घोषणा की है। इस सिक्के की खासियत होगी कि इस सिक्के में मोहम्मद रफ़ी की छवि उकेरी जाएगी, जो उनके संगीत जगत में अमर योगदान का प्रतीक होगी। इसके साथ-साथ पंजाब में 100 फीट ऊँचा ‘रफ़ी मीनार’ बनाया जा रहा है। जहां मोहम्मद रफी का जन्म हुआ था। इस स्मारक पर रफ़ी साहब के 100 सर्वश्रेष्ठ गीतों को उकेरा जाएगा। भारत सरकार द्वारा यह पहल भारतीय संगीत और संस्कृति में रफ़ी साहब के अपार योगदान को सम्मानित करने के लिए की गई है।
Q5. विश्व रेडियो दिवस 2025 का थीम क्या है ?
Answer: रेडियो और जलवायु परिवर्तन
Explanation: हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिवस संचार, शिक्षा और मनोरंजन के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में रेडियो की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। 2011 में, यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में घोषित किया, जो 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की स्थापना की वर्षगांठ को चिह्नित करता है। विश्व रेडियो दिवस 2025 का विषय “रेडियो और जलवायु परिवर्तन” है। यह विषय जलवायु परिवर्तन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित करने, पर्यावरणीय स्थिरता की वकालत करने वाली आवाज़ों को बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने में रेडियो की भूमिका पर जोर देता है।
Q6. किस राज्य द्वारा निडर कली, मेरी प्यारी बेटी, वीरांगना योजना लागू की है?
Answer: ओडिशा
Explanation: ओडिशा सरकार द्वारा अभी हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों में कई योजना को शुरू किया गया है। पहलों को लागू किया गया है। ओडिशा सरकार की प्रमुख योजनाएं ‘निर्भया कढ़ी’ (निडर कली), गंजम में ‘मो गेल्हा जिया’ (मेरी प्यारी बेटी), ढेंकनाल, क्योंझर में ‘स्वर्ण कालिका’ और देवगढ़ जिले में ‘वीरांगना योजना’ हैं। गंजम जिले में ‘निर्भय कढ़ी’ (निडर कली) और ‘मो गेल्हा जिया’ (मेरी प्यारी बेटी) योजना, ढेंकनाल जिले की ‘कल्पना अभिजान’ योजना, क्योंझर जिले में ‘स्वर्ण कालिका’ योजना व देवगढ़ जिले में ‘वीरांगना’ योजना की शुरूआत की गई है।
Q7. एनएसजी के आइजी दीपक केडिया को किस अवॉर्ड से नवाजा गया है ?
Answer: सार्वजनिक सेवा में सीए
Explanation: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिरीक्षक (आइजी) दीपक कुमार केडिया को ‘सार्वजनिक सेवा में सीए’ पुरस्कार से दिल्ली की यशोभूमि में नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की ओर से मिला है। यह पुरस्कार सार्वजनिक सेवा, विशेष रूप से कानून प्रवर्तन और राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। दीपक कुमार केडिया के पास डिग्रियों की भरमार है. उनके पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) और बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) की डिग्री है. इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रिया के वियना स्थित इंटरनेशनल एंटी करप्शन अकेडमी से भ्रष्टाचार विरोधी कानून की पढ़ाई करते हुए मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है।
Q8. स्वदेशी अंतरिक्ष चिप IRIS को किन दो संस्थाओं ने मिलकर बनाया है ?
Answer: ISRO और IIT मद्रास
Explanation: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और IIT-मद्रास ने मिलकर स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप आईरिस (Indigenous RISC-V Controller for Space Applications)विकसित की है। यह चिप अंतरिक्ष में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम और उपकरणों के लिए बनाई गई है। तिरुवनंतपुरम स्थित इसरो इनर्शियल सिस्टम यूनिट के साथ मिलकर इस चिप का निर्माण चंडीगढ़ स्थित सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला में किया गया। इसे कर्नाटक स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम में पैक किया गया। चिप को पूर्णतः भारत में डिज़ाइन, निर्मित और परीक्षण किया गया था, जो देश की सेमीकंडक्टर क्षमताओं को प्रदर्शित करता है।
Q9. विश्व यात्रा एवं पर्यटन महोत्सव 2025 का आयोजन किस शहर होगा ?
Answer: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली
Explanation: विश्व यात्रा एवं पर्यटन महोत्सव 2025 को 14-16 फरवरी, 2025 को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में TV9 नेटवर्क और रेड हैट कम्युनिकेशंस द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में सांस्कृतिक अनुभवों, विशेषज्ञों के नेतृत्व वाली चर्चाओं और उद्योग सहयोग का एक आकर्षक मिश्रण देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के कई दिग्गज, गणमान्य व्यक्ति और प्रभावशाली लोग शामिल होंगे।
Q10. 2024 की सबसे अधिक कमाई करने में टॉप एथलिट कौन हैं?
Answer: क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Explanation: क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2024 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी कुल कमाई 260 मिलियन डॉलर है। दूसरे नंबर पर बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टीफन करी हैं, जिनकी सालाना कमाई 153.8 मिलियन डॉलर है। दोनों की कमाई में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का अंतर है। रोनाल्डो की ज्यादातर कमाई उनके क्लब अल-नासर और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के वेतन और जीत से हुई। सऊदी क्लब ने उन्हें करीब 215 मिलियन डॉलर का बड़ा अनुबंध दिया है। इसके अलावा, उन्होंने विज्ञापनों से भी लगभग 45 मिलियन डॉलर कमाए।