आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) ऐप से सिखें कोरोना से बचने के उपाय

0
47
Aarogya-Setu
जानिए क्या है आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) ऐप

आरोग्यAarogya-Setu सेतु एक मोबाइल अप्लीकेशन है। भारत सरकार द्वारा 2 अप्रैल को कोरोनावायरस (COVID-19) ट्रैकर ऐप को लॉन्च किया गया था। यह एप आपको कोरोना संबधी जानकारी देता है और आपको सुझाव देता है। इसके इस्तेमाल से आप यह जान पाएंगे की आप अभी सुरक्षित हैं नहीं। इस एप से आपको कोरोना वायरस (Corona Virus) संबंधी जानकारी मिलती रहती है। इसकी खात बात यह भी है कि इसके ट्रेकिंग फीचर के जरिए ये यूजर्स को समय-समय पर अलर्ट करता रहता है। इस एप को लॉन्च होने के 2-3 दिन में ही करोड़ों लोगों ने Install किया और जानकारी ली। आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) ऐप को आप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन में Install कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे Install और Use कैसे किया जाए।

इस ऐप के फीचर्स क्या हैंं।

आरोग्य सेतु Aarogya Setu ऐप दोनों ही प्लेटफॉर्म पर बिलकुल फ्री में उपलब्ध है। इस ऐप से आप कोरोनावायरस से बचने के उपाय भी जान सकते हैं, इसमें Picture format में सोशल डिस्टेंशिंग के अलावा बार-बार हाथ धोने और मास्क के इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इस ऐप में हिन्दी भाषा के साथ-साथ अंग्रेजी, गुजराती एवं मराठी जैसे क्षेत्रीय भाषाओं को डाला गया है जिससे की किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

 

आपका डाटा रहेगा सुरक्षित।

आप को इस बात चिंता करन की जरूरत नहीं कि आपका डाटा इस एेप में सुरक्षित नहीं है। इसकेे प्राइवेसी सेटिंग्स में अगर आप अपने ब्लूटूथ व लोकेशन डाटा को इनेबल करते हैं तो यह डाटा केवल भारत सरकार द्वारा ही शेयर किया जा सकता है। ये ऐप आपके द्वारा दिया डिटेल्स जैसे कि नाम और मोबाइल नंबर को किसी के साथ डिस्क्लोज नहीं करता है।

आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) ऐप को कैसे Install करें?

Aarogya-Setuसबसे पहले Google Play Store या iOS App Store से Aarogya Setu ऐप का डाउनलोड और इंस्टाल करें।

Android फोन के लिए : https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu&hl=en

IOS फोन के लिए : https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357

 

Aarogya-Setuइंस्टाल करते समय आपको इसमें हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ 11 अलग-अलग भाषाओं का विकल्प मिलेगा।
आप जिस भाषा में चाहते हैं उसमें इस ऐप को इंस्टाल कर सकते हैं।

Aarogya-Setu

इसके बाद के ऐप इन्फॉर्मेंशन पेज में जाकर रजिस्टर नाउ पर टैप करें।

Aarogya-Setu

ये आपसे GPS और ब्लूटूथ के लिए परमिशन मांगेगा। आप परमिशन ग्रांट करके आगे बढ़ें।

Aarogya-Setu

अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा। मोबाइल नंबर
दर्ज करने के बाद आपके पास OTP आएगा। जिसे दर्ज करके आप आगे बढ़ सकते हैं।

 

Aarogya-Setu

OTP नंबर भरने के बाद अगले सेक्शन में आपको अपना डिटेल्स भरना होगा।

Aarogya-Setu

आगे बढ़ते ही ये आपको हरे या पीले रंग के जरिए आपका रिस्क लेवल दर्ज करेगा। अगर, आप सेफ हैं तो ये हरे रंग में दर्ज होगा। अगर, पीला रंग शो होता है तो आप रिस्क में हैं और आपको हेल्पलाइन पर संपर्क करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here