HomeTrendingDurga Puja 2022: इस बार वेटिकन सिटी में बिराजेंगी मां दुर्गा, देखें...

Durga Puja 2022: इस बार वेटिकन सिटी में बिराजेंगी मां दुर्गा, देखें फोटोज

Durga Puja 2022 : जी हां दोस्तों इस बार मां दुर्गा वेटिकल सिटी में बिराजेंगी। लेकिन मां दुर्गा रोम नहीं जाएंगी बल्कि वेटिकल सिटी को कोलकाता में बनाया जा रहा है। कोलकाता (Kolkata) में श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब (Shree Bhoomi Sporting Club) ने इस साल जो पूजा पंडाल तैयार किया है उसकी काफी चर्चा है। इस बार दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) फिर से यादगार बनाने के लिए लगभग 100 कारीगरों ने 60 में यह वेटिकन सिटी (Vatican City) की थीम पर यह पंडाल बनाया है।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोलकाता की दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) विश्व प्रसिद्ध है। हर साल कोलकाता के पंडाल नई पूजा थीम लाते हैं जो अपने तरीके से अनूठी और अभिनव और बिलकुल अलग होती हैं। यहां तक कि पंडालों के साथ मांग दुर्गा प्रतिमा भी अलग-अलग थीम पर बनती है और भक्तों को कोलकाता में विभिन्न थीम वाली दुर्गा पूजा देखने को मिलती है। इस वर्ष भी पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।

durga puja 2022

वेटिकन सिटी की थीम (Vatican City Theme) पर कहां बन रहा पंडाल ?

अपने अनोखे थीम के लिए मशहूर कोलकाता के बिधानर स्थित श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब इस साल वेटिकन सिटी की थीम पर पूजा पंडाल बना रहा है जहां मां दुर्गा विराजेंगी। श्री भूमि स्पोर्टिंग हर वर्ष कुछ नया थीम पर पंडाल बनाता आया है। पिछले वर्ष कमेटी ने बूर्ज कलिफा का थीम पर पंडाल बनाया था।

durga puja 2022

श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब का स्वर्ण जयंती समारोह (Shree Bhoomi Sporting Club Golden Jubilee Year)

इस वर्ष श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब अपना 50वां साल पूरा कर रहा है और इसे वे स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहे हैं। कोलकाता में पंडालों से लेकर दुर्गा प्रतिमा तक को खास तरीके से सजाया जाता है।हर साल अपनी थीम से दर्शकों को हैरान करने वाले श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने इस साल पूजा पंडाल की थीम ‘वेटिकन सिटी’ रखी है।

durga puja 2022

durga puja 2022

श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब इस बार का थीम ?

क्लब के अध्यक्ष सुजीत बोस ने बताया कि, ‘श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब, (Shree Bhoomi Sporting Club Golden Jubilee Year) जो इस बार अपना 50 वां वर्ष मना रहा है, इस बार पंडाल का विषय वेटिकन सिटी का सेंट पीटर्स बेसिलिका है।’ उन्होंने कहा कि रोम में वेटिकन सिटी के बारे में सभी ने सुना है, लेकिन कुछ ही लोग होंगे जो वहां गए होंगे। लोगों के वेटिकन सिटी जाने की उनकी इच्छा इस साल हमारे पंडाल के जरिए पूरी होगी। इस कोलकाता में वेटिकल सिटी देखनें का सपना भी पूरा हो सकेगा।

durga puja 2022

वेटिकल सिटी बनाने में कितने दिन लगे ?

इस पंडाल को बनाने में 60 दिन लगे हैं। वेटिकल सिटी के थीम पर बने इस पंडाल को 100 से ज्यादा कारीगरों ने मिलकर बनाया है। दूर्गा पूजा 2021 में बुर्ज खलीफा बनाया था। जिसे हजारों-हजारों की संख्या में लोग देखनें पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Google Maps Ask Maps AI Interface

Google Maps Ask Maps Feature: अब बोलकर ढूंढें रास्ता, जेमिनी AI...

0
दुनिया के सबसे पसंदीदा नेविगेशन ऐप Google Maps में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...