HomeTrendingHindi Diwas 2022 : जानिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया...

Hindi Diwas 2022 : जानिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और हिंदी दिवस के महत्व

Hindi Diwas 2022 : क्या आपको पता है कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? और हिंदी दिवस कब से शुरू हुआ? आशा करता हूं कि आप जानते ही होंगे, लेकिन अगर आप नहीं जानते तो हम आपको थोड़ी जाानकारी देते हैं।

14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

हिंदी दिवस कब से शुरू हुआ? पहले इसका जवाब देता हूं। हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया कि हिन्दी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। हिंदी भाषा को पसंद करने वाले या साहित्यिक लोग इस दिन कई तरह की गतिविधियों का आयोजन करके मनाते है।

हिंदी भाषा को मातृभाषा के रूप मे बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के दिन भारत में कई जगहों पर हिंदी कविता सत्र, हिंदी भाषण प्रतियोगिता, साहित्यिक उत्सव, निबंधन लेखन और कई अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जाते हैं। अब आपके मन उठ रहे सवाल 14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ? का उत्तर मिल गया होगा।

हिन्दी दिवस का क्या महत्व है?

14 सितंबर या हिन्दी दिवस का क्या महत्व है? प्रत्येक भारतीय के लिए हिंदी दिवस बड़े गर्व का दिन है। हिंदी दिवस के अवसर के मौके पर भारत के राष्ट्रपति दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में विभिन्न् तरह के समारोह का आयोजन किया किया जाता है। हिंदी दिवस के मौक पर हिंदी भाषा में अतुलनीय योगदान के लिए लोगों को राजभाषा के पुरस्कार से भी नवाजा जाता है। यह हर भारतीय के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन कई स्कूलों और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

हिंदी को राष्ट्रभाषा क्यों बनाया गया?

जैसा की हम जानते हैं भारत में कुल मिलाकर 20 से ज्यादा अनुसूचित भाषाएं हैं, जिनमें से हिन्दी और अंग्रेजी को आधिकारिक तौर पर हर जगह पर उपयोग किया जाता है। पूरे देशभर में हिन्दी बाेलने वालों की संख्या लगभग 32 करोड़ है. वहीं, 27 करोड़ से ज्यादा लोग अंग्रेजी बोलते हैं. इसके राष्ट्रभाषा बनाने के पीछे इस भाषा के महत्व को और बढ़ावा देना था।

टॉप हिंदी दिवस कोट्स, आप अपने दोस्तों को शेयर करें
  • कोई राष्ट्र अपनी भाषा को छोड़कर राष्ट्र नहीं कहला सकता। भाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी जरूरी है।
    – थास्मिस डेविस
  • निज भाषा उन्नति अहै, सब भाषा को मूल, बिनु निज भाषा ज्ञान के, मिटै न हिय को शूल।
    – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
  • जब तक इस देश का राजकाज अपनी भाषा (हिन्दी) में नहीं चलता, तब तक हम यह नहीं कह सकते कि इस देश में स्वराज्य है।
    – मोरारजी देसाई
  • मेरा आग्रहपूर्वक कथन है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति हिन्दी भाषा के अध्ययन में लगावें। हम यही समझे कि हमारे प्रथम धर्मों में से एक धर्म यह भी है।
    – विनोबा भावे
  • हिन्दी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है।
    – सुमित्रानंदन पंत
  • भरी-पूरी हों सभी बोलियां यही कामना हिंदी है, गहरी हो पहचान आपसी यही साधना हिंदी है।
    – गिरिजा कुमार माथुर
  • हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।
    – पंडित गोविंद बल्लभ पंत
  • हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।
    – डॉ. जाकिर हुसैन
  • देश की किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और वह (भारत में) केवल हिन्दी ही हो सकती है।
    – श्रीमती इंदिरा गांधी
  • हिंदी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है।
    – मैथिलीशरण गुप्ता
  • सभी भारतीय भाषाओं के लिए यदि कोई एक लिपी आवश्यक है तो वो देवनागरी ही हो सकती है।
    – जस्टिस कृष्णस्वामी अय्यर
  • अंग्रेजी का हम पर असर हो गया। हिंदी का मुश्किल सफर हो गया। अव मैं आपसे इजाजत चाहती हूं, हिंदी की सबसे हिफाजत चाहती हूं।
    – दिविशा तनेजा
  • परदेशी वस्तु और परदेशी भाषा का भरोसा मत रखो, अपने में आपनी भाषा में उन्नति करो।
    – भारतेंदु हिरश्चन्द्र
  • हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्त्रोत है।
    – सुमित्रानंदन पंत
  • हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा तो है ही, यही जनतंत्रात्मक भारत में राजभाषा भी होगी।
    – सी. राजगोपालाचरी
  • हिन्दी एक जानदार भाषा हैय वह जितनी बढ़गी देश को उतना ही लाभ होना।
    – जवाहरलाल नेहरू
  • राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नती के लिए आवश्यक है।
    – महात्मा गांधी
  • देश को किसी संपर्क भाषा की आवश्यकता होती है और वह केवल हिंदी ही हो सकती है।
    – इंदिरा गांधी
  • मेरा आग्रहपूर्वक कथन है कि अपनी सारी मानसिक शक्ति हिंदी भाषा के अध्ययन में लगाएं। हम यही समझे कि हमारे प्रथम धर्मों में से एक धर्म यह भी है।
    – विनोबा भावे
  • हिंदी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपना है।
    – लालबहादुर शास्त्री
  • जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य के गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।
    – डॉ राजेंद्र प्रसाद
हिंदी दिवस के मौके पर इन संदेशों को भी अपने दोस्तों को भेंजे
  • हिंदी के बिना हिंदुस्तान उतना ही अधूरा है जितना सांसो के बिना ये जीवन…। हिंदी दिवस की धर सारी शुभ कामनाएं।
  • मुबारक हो हिंदी दिवस का दिन… हिंदी का सम्मान करना देश का सम्मान करना है… हिंदी का भविष्य अब हमारे हाथ में है।
  • हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।
  • हिंदी दिवस अवसर पर आओ हिंदी पढ़े और पढ़ाएँ हिंदी है, हमारी भाषा आओ इसे अपनाएँ हिंदी दिवस पर। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

  • जिसमें है मैंने ख्वाब बुने, जिस से जुड़ी मेरी हर आशा, जिससे मुझे पहचान मिली, वो है मेरी हिंदी भाषा।
  • हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें गर्व होना चाहिए हिंदी पर और हमारे और जज़्बा होना चाहिए हिंदी के आज और आने वाले कल को लेकर।
  • आपको हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं… यह दिन हिंदी की महिमा और रहस्य का जश्न मनाने के लिए है… आपका दिन शुभ हो।
  • हिंदी दिवस के अवसर पर आओ पढ़ें और पढ़ायें, हिंदी है हमारी भाषा आओ इसे अपनाएं।

  • हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी।
  • हिंदी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम इसकी शान हैं। दिल हमारा एक हैं और एक हमारी जान हैं। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  • वक्ताओं की ताकत है हिंदी भाषा, लेखक का अभिमान है हिंदी भाषा, भाषाओं के शीर्ष पर बैठी, मेरी प्यारी हिंदी भाषा

  • एक दिन ऐसा भी आएगा, हर तरफ हिंदी परचम लहराएगा इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता, विद्वान भारतवासी कहलाएगा। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
  • हिंदी भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति है। यह मातृभूमि पर, मर मिटने की भक्ति है।। हिंदी दिवस की शुभकामना।
  • भरी पूरी हो सबी बोलियां… यही कामना हिंदी है…गहरी हो पहचान आपसी… यही साधना हिंदी है।
  • हिंदुस्तान की शान और पहचान है हिंदी… हिंदुस्तान का अभिमान है हिंदी… हिंदी दिवस के पावन पर्व पर हार्दिक बधाईयां।
  • हिंदी भाषा भारत का वो गहना है जो सदा भारत को सजता रहेगा और सदा ही हमारी शान बनकर चमका रहेगा…। हिंदी दिवस की बधाई।
  • हिंदी दिवस हमें याद दिलाता है हिंदी भाषा की तरफ हमारा कार्तव्य, संजो कर रखने का और इसे हमारी आने वाली पिधियो को सुंदर रूप में सौपने का उपयोग करें।

  • हिंदी और हिंदुस्तान का हर हिंदुस्तानी के साथ वही एक नाता है जो एक दिल का धड़कन से और एक मां का अपने बच्चे से… हिंदी दिवस के अवसर पर सारी सारी बधाई।
  • हिंदी दिवस हमें हमेशा हमारे राष्ट्र की मातृभाषा के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। आइए हम इसकी रक्षा करें और इसका हमेशा सम्मान करें। हैप्पी हिंदी दिवस।

  • आदरणीय आप को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं… हिंदी हमेशा से भारत का सम्मान और गौरव रही है और हमें हिंदी में बोलने पर हमेशा गर्व करना चाहिए।
  • हिंदी हमारी मातृभाषा है और हम सभी के लिए अपनी भावनाओं को सबसे सही तरीके से व्यक्त करने के लिए वास्तव में सबसे आरामदायक भाषा है। आपको हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

  • आपको हिंदी दिवस की बहुत बहुत बधाई। आइए हम अपनी मातृभाषा के सम्मान के लिए हमेशा खड़े रहने का वादा करके इस दिन को और अधिक उद्देश्य दें।
  • हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी, एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी। हिंदी दिवस की बधाई।
  • हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा … हिंदी है हमें बड़ी प्यारी… हिंदी की सुरीली वाणी… हमें लगे हर पल प्यारी… हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Google Maps Ask Maps AI Interface

Google Maps Ask Maps Feature: अब बोलकर ढूंढें रास्ता, जेमिनी AI...

0
दुनिया के सबसे पसंदीदा नेविगेशन ऐप Google Maps में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...