जानिए कौन हैं कल्पना सोरेन, क्यों है झारखंड के CM बनने की रेस में सबसे आगे

0
7
kalpna soren

कौन है कल्पना सोरेन (Who is Kalpna Soren) : आजकल झारखंड में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की विधायकी जाना लगभग तय हो गया है। हेमंत सोरेन पर झारखंड खनन पट्टा आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिस कारण चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की भी है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने का फैसला राज्यपाल रमेश बैस पर छोड़ा गया है। झारखंड राज्य में चल रहे इस सियासी संकट के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि झारखंड में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। ऐसे कई नाम हैं लेकिन सबसे ज्यादा जिसका नाम सामने आ रहा है वह है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

hemant soren and his wife hemant soren and his wife

तो आइए जानते हैं कौन हैं कल्पना सोरेन?

झारखंड की मुख्यमंत्री की पद की सबसे दमदार दावेदार कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी हैं। कल्पना सोरेन फिलहाल एक्टिव पॉलिटिक्स में नहीं हैं। लेकिन बच्चों और महिलाओं से जुड़े सोशल प्रोग्राम में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहीं हैं।

hemant soren and his wife

हेमंत सोरेन से शादी कब हुई थी।

हेमंत सोरेन से कल्पना की शादी साल 2006 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली हैं।

hemant soren and his wife

कल्पना सोरेन का जन्म कब हुआ था?

कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था, उनका परिवार ओडिशा के मयूरभंज में ही रहता है। कल्पना बिजनेस एक्टिविटीज में भी शामिल हैं।

hemant soren and his wife hemant soren and his wife

कल्पना सोरेन का नाम सबसे आगे क्यों हैं?

ऐसे तो सीएम पद के लिए हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का नाम भी है लेकिन उनका खराब स्वास्थ्य सीएम बनने के राह में सबसे बड़ा दिक्कत है। वहीं भाई वसंत की विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन को ही अपनी कुर्सी दे सकते हैं।

हालांकि, अगर कल्पना सोरेन झारखंड की मुख्यमंत्री बन गई तो विधानसभा की सदस्यता के लिए वो आदिवासी आरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वो मूलत: झारखंड की नहीं हैं। अब कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य का राजनीति कैसा होगा अाने वाला समय ही बताएगा।

hemant soren and his wife

ऐसी स्थिति क्यों हो गई?

झारखंड में अाज सत्ता परिवर्तन की ओर जा रहा है ऐसे स्थिति क्यों बनी? तो आपको बता दें कि बीजेपी के कई नेताओं ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से शिकायत की थी कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना की कंपनी को जमीन दिलाकर फायदा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी शिकायत के बाद ये सारे मामले सामने आए हैं और एसी स्थिति बन गई है?

  kalpna soren and hemant soren kalpna soren and hemant soren

CM हेमंत सोरेन पर क्या आरोप है?

आपको बता दें कि CM हेमंत सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए रांची के अनगड़ा में 88 डिसमिल पत्थर माइनिंग लीज ली है। BJP का आरोप है कि यह लोक जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP) 1951 की धारा 9A का उल्लंघन है। गवर्नर ने BJP की यह शिकायत चुनाव आयोग को भेजी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here