कंगना रनौत ने किया खुलासा-महेश भट्ट का असली नाम असलम है

0
3
kangana ranaut

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को कौन नहीं जानता। आप सभी कोई कंगना रनौत बखुबी जानते ही होंगे। फिल्मी जगत की बेहतरीन और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि बहुत कम उम्र में अधिक सफलता हासिल की है। फिल्मी दुनिया के साथ-साथ कंगना रनौत अपने बिंदास और बेबाक अंदाज से हमेशा चर्चा में रहती है। इस बार इन्होंने निशाना बनाया महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को। महेश भट्ट को लेकर पोस्ट किया है। जिसके कारण कंगना रनौत फिर से चर्चा में आ गई है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

kangana ranaut

महेश भट्ट को लेकर क्या पोस्ट किया है?

कंगना ने फिल्म मेकर महेश भट्ट के नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। (Kangana Ranaut Reveals Mahesh Bhatt Real Name) कंगना ने अपना एक पुराना वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना ने बताया कि महेश भट्ट का असली नाम महेश भट्ट नहीं, बल्कि “असलम” है। अब तो आप जानते ही हैं कि कंगना का इतना बताना ही उनको सुर्खियों में लाने के लिए काफी है आैर वो फिर से सुर्खियों में आ गई।

कौन सा वीडियो शेयर किया है?

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि “महेश भट्ट को अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए न कि किसी धर्म का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। जब उन्होंने ‘धर्मांतरण’ किया है।” कंगना रनौत ने क्लिप की एक सीरीज में महेश भट्ट के एक कथित वीडियो को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया।

kangana ranaut

महेश भट्ट ने क्यों बदला अपना नाम ?

कंगना रनौत ने एक और क्लिप को साझा किया है। अभिनेत्री ने यह लिखा है कि “मुझे बताया गया है कि उसका (महेश भट्ट) असली नाम असलम है… उन्होंने अपना नाम व धर्म अपनी दूसरी दूसरी पत्नी (सोनी राजदान) से शादी करने के लिए बदल लिया। यह खूबसूरत नाम था तो इसे छिपा क्यों रहे हैं।” कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है उसके एक अन्य क्लिप के साथ महेश भट्ट के नाम को लेकर लिखा है “उन्हें अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए, जब उन्होंने धर्म परिवर्तन किया हो …”

kangana ranaut

कंगना रनौत को महेश भट्ट ने ही किया था डेब्यू

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कंगना रनौत, महेश भट्ट के प्रोडक्शन की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। महेश भट्ट प्रोडक्शन की ही फिल्म “गैंगस्टर” से कंगना रनौत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2006 में आई इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रौल में थी। लेकिन बाद में कंगना रनाैत, महेश भट्ट पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। वर्ष 2020 में कंगना ने महेश भट्ट पर उनके साथ मारपीट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था, बताया जाता है कि जब उन्होंने उनकी बेटी पूजा भट्ट की फिल्म को ठुकरा दिया था। इसी को लेकर मारपीट की गई थी। इससे पहले भी कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को “डैडीज एंजल” और महेश भट्ट को “मूवी माफिया” तक कह दिया था।

कंगना रनौत की कौन-कौन सी फिल्म है? 

यह अभिनेत्री बहुत सी फिल्मों में काम की है लेकिन सभी फिल्म हिट नहीं हुई, इनमें कुछ हिट हुई तो कुछ फ्लॉप भी हुई लेकिन कंगना अपनी फिल्मों से ज्यादा बड़बोलेपन से पहचानी जाती है। जानिए कंगना की कौन-कौन सी फिल्में हिट हुई और कौन फ्लॉप।

Movie Year Verdict
Panga 24-Jan-20  Flop
 Judgementall Hai Kya 26-Jul-19 Flop
Manikarnika – The Queen Of Jhansi 25-Jan-19 Average
Simran  15-Sep-17 Flop
Rangoon 24-Feb-17 Disaster
Katti Batti 18-Sep-15 Flop
 I Love NY 10-Jul-15 Disaster
 Tanu Weds Manu Returns  22-May-15 Blockbuster
Ungli 28-Nov-14 Disaster
Revolver Rani 25-Apr-14 Flop
Queen 07-Mar-14 Hit
 Rajjo 15-Nov-13 Disaster
Krrish 01-Nov-13 Blockbuster
Shootout At Wadala 03-May-13 Average
Tezz 27-Apr-12 Disaster
Miley Naa Miley Hum 04-Nov-11 Disaster
Rascals 06-Oct-11  Flop
Double Dhamaal 24-Jun-11 Average
Game 01-Apr-11 Disaster
Tanu Weds Manu 25-Feb-11  Hit
No Problem 10-Dec-10 Flop
Knock Out 15-Oct-10 Disaster
Once Upon A Time In Mumbaai 30-Jul-10 Hit
Kites 20-May-10 Flop
Vaada Raha… 11-Sep-09 Disaster
Raaz – The Mystery Continues 23-Jan-09 Semi Hit
Fashion 29-Oct-08 Average
Life In A Metro 11-May-07 Semi Hit
Shaka Laka Boom Boom 06-Apr-07 Flop
Woh Lamhe 29-Sep-06 Flop
Gangster – A Love Story 28-Apr-06 Semi Hit

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here