खेसारी लाल का ‘दुई रूपया’ के हिट होने के बाद पार्ट 2 ‘ले ले दुई रुपया’, Youtube पर टॉप ट्रेडिंग पर

0
124
Le Le Dui Rupaiyan
Le Le Dui Rupaiyan

भोजपुरी के टॉप गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया भोजपुरी (Bhojpuri) गाना Youtube पर छाया हुआ है। खेसारी लाल यादव का गाना ‘ले ले दुई रुपया’ (Le Le Dui Rupaiyan) के रिलीज होते ही Youtube के टॉप ट्रेंडिंग गानों में सबसे ऊपर आ गया है। इस गाने की बेहद धमाकेदार एंट्री हुई है और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘दुई रूपया’ ( Dui Rupaiyan) को भी YouTube पर खूब प्यार मिला था। आप भी थोड़ा मजा लिजिए और सुनिए यह गाना ।

यह गाना ‘ले ले दुई रुपया’ (Le Le Dui Rupaiyan) खेसारी लाल यादव द्वारा गाया है जो आजकल बहुत धुम मचा रहा है। इसके पहले खेसारी लाल यादव ‘दुई रूपया’ (Dui rupaiyan) लेकर आए थे। वह गाना भी काफी धमाकेदार रहा था। अब इसी गाने का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। यह गाना भी पहले गाने ‘दुई रूपया’ (Dui rupaiyan)की तरह ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने के नए वर्जन (new version) के बोल हैं ‘ले ले दुई रुपया’ ( Le Le Dui Rupaiyan)। इस गाने को रिलीज होने के साथ ही कुछ ही घण्टे में YouYibe पर करीब 5.5 लाख व्यूज मिल गए हैं।

खेसारी लाल यादव आजकल बहुज ज्यादा छाए हुए हैं। इस बात का पता इसी चलता है कि उनका गाना YouTube पर आते ही कुछ ही घंटों में लाखों में ब्यू आने लगते हैं। ऐसे तो खेसारी का हर गाना पसंद किया जाता है । इस गाना में भी खेसारी अपने अलग अंदाज और जबरदस्त डांस से यूजर्स को एंटरटेन कर रहे हैं। दर्शकों का उनका भोजपुरिया अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। और यही कारण है कि गाने को कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. गाने को आदिशक्ति फिल्मस् (Aadishakti Films) ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. पहले ही दिन गाने ने लाखों दर्शकों का प्यार बटोर लिया और इस स्पीड से लग रहा है कि गाना जल्द ही एक मिलियन के आंकड़े को पार कर लेगा। गाने को खेसारी लाल यादव (khesari lal Yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antara Singh Priyanka ) ने गाया है। इसके बोल अखिलेश कश्यप (Akhilesh Kshyap) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक श्याम सुंदर (Shyam Sundar) ने दिया है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की ‘हिट मशीन’ कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव और काजल राघवनी (Kajal Raghwani) का गाना ‘पायल के बाज’ (Payal Ke Baaz) रिलीज हुआ है। यह गानाग आते ही हिट हो गया और इसके बाद से ही दर्शकों को ये जोड़ी काफी पसंद आने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here