HomeKnowledgeचांद की मिट्टी पर करेंगे खेती... तो क्या अब आप चांद पर...

चांद की मिट्टी पर करेंगे खेती… तो क्या अब आप चांद पर भी आलू उपजा सकेंगे?

चांद की मिट्टी पर करेंगे खेती (Plant on Moon Soil) … यह कोई मजाक वाली बात नहीं है सच है कि हम इतनी असानी से चंाद पर खेती नहीं कर सकते हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने इसमें सफलता हासिल कि है और उन्होंने चांद की मिट्‌टी पर एक पौधा उगा दिया है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने पहली बार चंद्रमा से लाई गई मिट्टी में पौधे उगाने में सफलता हासिल की है। ये मिट्टी अपोलो अभियानों में अंतरिक्षयात्री लाए थे। इसे चांद की मिट्टी पर खेती या भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों के दौरान भोजन और ऑक्सीजन बनाने के प्रयासों में बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।

जहां एक ओर बड़े-बड़े दिग्गज कंपनियां अंतरिक्ष में अपना डेरा डालने की होड़ में लगी है वहीं दूसरी तरफ वैज्ञानिकों ने कमाल की सफलता पाई है। ऐसे तो सिर्फ जुमले में कहा जाता था कि किसान अब खेती चांद पर करेगा और हम उसे यहां के बाजारों मंे अच्छी किमत पर बेजेंगे। लेकिन यह बात वैज्ञानिक ने कहीं न कहीं सच साबित कर दिया है।

चांद की मिट्टी पर पौधे- कैसे मिली सफलता ?

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के शोधार्थियों ने दिखाया कि चंद्रमा की मिट्टी में भी पौधे सफलता से उग सकते हैं और विकसित हो सकते हैं। ‘कम्युनिकेशंस बायोलॉजी’ जर्नल में प्रकाशित उनके अध्ययन में इस बात की जांच भी की गई है कि पौधे चंद्रमा की मिट्टी की ओर जैविक रूप से किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं। चंद्रमा की मिट्टी को ‘लूनर रिगोलिथ’ भी कहा जाता है जो धरती पर पाई जाने वाली मिट्टी से बहुत अलग होती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के अपोलो मिशनों के दौरान कुल मिलाकर 382 किलोग्राम पत्थर चांद से धरती पर लाए गए थे। नासा ने उन पत्थरों को वैज्ञानिकों में बांट दिया। लेकिन ये नहीं पता था कि ये मिट्टी कितने सालों में खत्म होगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अर्टेमिस मिशन्स (Artemis Missions) के दौरान अमेरिका चांद से और मिट्टी लाने की प्लानिंग कर रहा है।

अच्छी बात यह है कि यह शोध ऐसे समय में सामने आया है जब नासा का आर्टेमिस प्रोग्राम एक बार फिर इंसानों को चंद्रमा पर भेजने की तैयारी कर रही है। इस शोध के लेखकों में से एक रॉब फर्ल ने कहा कि आर्टेमिस को अंतरिक्ष में पौधे उगाने की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत होगी। रॉब यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के फूड एंड एग्रीकल्चर साइंसेज इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर भी हैं।

भविष्य में चांद पर ज्यादा दिनों के लिए जा सकेंगे

उन्होंने कहा कि भविष्य के और लंबी अवधि के अंतरिक्ष अभियानों के लिए हो सकता है कि हमें चंद्रमा को एक केंद्र या लॉन्चिंग पैड की तरह उपयोग करना पड़े। ऐसे में यह बात पूरी तरह तर्कसंगत है कि हम वहां पौधे उगाने के लिए उसी मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहेंगे जो वहां पहले से मौजूद है। शोधार्थियों ने एक साधारण प्रयोग किया था। उन्होंने चंद्रमा की मिट्टी में बीज रोपे, पानी डाला, धूप व पोषक तत्व दिए और परिणाम दर्ज किए। उनके पास यह शोध करने के लिए केवल 12 ग्राम मिट्टी थी।

नासा से लोन के तौर पर ली गई इस मिट्टी को अपोलो 11, अपोलो 12 और अपोलो 17 अभियानों के दौरान एकत्र किया गया था। चंद्रमा की मिट्टी पर काम करने के लिए शोधार्थियों ने 11 साल की अवधि में तीन बार आवेदन किया था। इस शोध के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि चांद पर इंसानों को बसाने के लिए सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल भोजन और ऑक्सीजन को अब पूरा किया जा सकता है। इसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी खोज माना जा रहा है।

चांद की मिट्टी पर पौधा (Plant on Moon Soil) : इसमें काफी अध्ययन किया जाना बाकी

हालांकि फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के जिन वैज्ञानिकों ने यह कमाल किया है, वे कहते हैं कि शोध बहुत शुरुआती दौर में है और अभी इस बारे में काफी अध्ययन किया जाना बाकी है. लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस खोज से बेहद उत्साहित है.नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा, “नासा के लंबी अवधि के अभियानों के लिए यह खोज बहुत महत्वपूर्ण है. हमें चांद और मंगल पर मिले संसाधनों का भविष्य के अंतरिक्षयात्रियों के लिए भोजन पैदा करने, वहां रहने और अंतरिक्ष की गहराइयों को खंगालने के लिए प्रयोग करना है.”

चांद पर फसल उगाना आसान अभी संभव नहीं

चांद पर भी फसल उगाना अभी संभव नहीं है। क्योंकि वहां कि मिट्टी पथरीली है। लंबे समय की अंतरिक्षि यात्राओं के दौरान चांद पर ताजा खाना तो मिलेगा नहीं। आप धरती की मिट्टी तो लेकर जा नहीं सकते। लागत बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। इसलिए अभी चांद की मिट्टी पर फसल उगाने की टेस्टिंग की गई। अभी यह सोच लेना कि हम चांद पर खेती कर सकेंगे यह सिर्फ सोच हो सकती है सच्चाई नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Google Maps Ask Maps AI Interface

Google Maps Ask Maps Feature: अब बोलकर ढूंढें रास्ता, जेमिनी AI...

0
दुनिया के सबसे पसंदीदा नेविगेशन ऐप Google Maps में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...