QMAMU Search Engine : भारत द्वारा बनाया गया अपना सर्च इंजन

0
3
QMAMU Search Engine

QMAMU Search Engine : आप सभी यह जानते ही होंगे कि Google Search Engine आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला सर्च इंजन है। कोई भी व्यक्ति हो उसे जब भी किसी Topic के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो वह एक ही शब्द जानता है और वह है Google।

आज के दुनिया में आप कुछ भी जानकारी चाहते हो तो Google पर आपको बहुत ही कम समय में और अच्छी जानकारी मिल जाएगी। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि India में अपना सर्च इंजन बनाया है। हां यह सच है कि India के पास भी अपना Search Engine मौजूद है। लेकिन यह Google के तरह इतना ज्यादा Popular नहीं हुआ है। तो चलिए हम बताते हैं कि India का अपना Search Engine कौन है और इसे किसने बनाया है।

QMAMU Search Engine

India का अपना Search Engine का नाम क्या है?

India द्वारा बनाया गया अपना Search Engine का नाम क्योंमामू सर्च इंजन है। यह बिलकुल Google जैसा तो नहीं लेकिन उससे मिलता-जुलता जरूर है। इसमें भी आप बहुत ही आसानी से कोई Topic पर जानकारी हासिल कर सकते हो। Qmamu Search Engine 26 जनवरी 2021 मैं बनाया गया है। इसे गणतंत्र दिवस पर (26 जनवरी 2021) लॉन्च किया गया है। तेजी से चलने वाले इस देशी Search Engine को Qmamu (KyuMamu) नाम दिया गया।

क्योंमामू सर्च इंजन  को किसने बनाया है? (Founder of Qmamu Search Engine)

Qmamu को भारत में रहने वाले एक लड़के ने बनाया है। जिसका नाम है निशित धनानी। 23 साल के इस युवक ने भारत के लिए अपना Search Engine बनाया। जो अभी तो ज्यादा Popular नहीं हुआ है। लेकिन धीरे-धीरे यह Popular हो जाएगा। यह युवक गुजरात मैं रहने वाला है और इसने क्योंमामू सर्च इंजन को 26 जनवरी 2021 को Launch किया। इसके Company का नाम Qmamu Technology Pvt. Ltd है.

QMAMU Search Engine

क्योंमामू सर्च इंजन  (Qmamu Search Engine) सर्च इंजन क्या है?

Qmamu सर्च इंजन में एन्क्रिप्टेड रूप में Store किया जाता है और अन्य खोज इंजनों की तुलना में पांच गुना तेजी से जानकारी खोजता है। Qmamu Search Engine का उपयोग करते समय आपकी खोज या आपके द्वारा दर्ज किए गए किसी भी विवरण से कोई डेटा संग्रहीत नहीं करता है। जब भी आप कोई Keyword खोजते हैं, तो आपको वेब पेजों, वेबसाइटों और आपके Keyword से संबंधित तथ्यों की एक सूची दिखाई जाती है और आप जिस किसी भी जानकारी खाेजना चाहे उसे खोज सकते हैं।

Qmamu का और कोई Service है?

अभी Qmamu Search Engine का अपना वर्तमान समय मैं कोई Service नहीं है। लेकिन भविष्य में हो सकता है। आपको बता दें कि गूगल दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाली Search Engine है। इसलिए Google भी शुरू किया गया था तो एक छोटे Search Engine से ही और देखते ही देखते दुनिया का एक नंबर Search Engine बन गया। हो सकता है भारत अभी विकासशील देशों में गिना जाता है। आगे के भविष्य में और मजबूत से आगे बढ़ेगा।

QMAMU Search Engine

Qmamu का इस्तेमाल कैसे करना है?

यह तो हो नहीं सकता कि आपने कभी भी Google Search Engine का इस्तेमाल नहीं किया हो। अगर आपने कभी भी Google Search Engine का इस्तेमाल किया होगा तो आप Qmamu का इस्तेमाल भी बहुत ही अासानी से कर लेंगे। Qmamu Search Engine का interface बेहद आसान है इसमें आपको News, Images, Videos, Shopping जैसी सुविधा मिलती है यह Search Engine Safe सर्च के साथ आपके प्राइवेसी का ध्यान रखता है। आपको जिस Topic के बारे में भी खोजना हो उसे बस Type करें और Search Button पर क्लिक कर दें, बस आपके पास उस Topic से जुड़ी सारी जानकारी आपके सामने होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here