रक्षा बंधन 2020 कब है, शुभ मुहूर्त क्या है, रक्षाबंधन में बहनों को क्या उपहार दें।

0
41
Rakshabandhan 2020
रक्षा बंधन 2020 (Rakshabandhan 2020)

भाई-बहन का प्यार दुनिया में सबसे प्यारा और नटखट होता है। आप भी अपने भाई या बहन से बहुत प्यार करते होंगे। इसी प्यार को और पवित्र करता है रक्षाबंधन का त्याेहार। इस वर्ष रक्षा बंधन 2020 (Rakshabandhan 2020) कब है और रक्षा बंधन 2020 के शुभ मुहूर्त कब है आइए जानते हैं। रक्षा बंधन की कहानियां के बारे में भी हम इस पोस्ट में बताएंगे।

रक्षा बंधन 2020 कब है?

हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिये हर वर्ष रक्षा बंधन के दिन का इंतजार करती है। हर वर्ष रक्षा बंधन सावन महिने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल सावन का आखिरी सोमवार यानी 3 अगस्त को मनाया जाएगा। हालांकि इस वर्ष कोरोना की वजह से कई भाई- बहन का मिल नहीं पाएंगे। मजबूरी में भाई-बहन को दूर से ही रक्षा बंधन मनाना पड़ेगा।

ऑनलाइन मनाएं रक्षा बंधन 2020।

दुर रहने वाले भाई-बहन इस वर्ष ऑनलाइन का सहारा लेना पड़ेगा। बहनें वीडियो कॉल करके भाई के सामने भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर रखें और उन्हें अपना भाई मानकर उनके चरणों में राखी रख दें तो रक्षाबंधन का फल आपको अवश्य मिलेगा।

रक्षा बंधन की शुरूआत क्यों हुई?

रक्षा बंधन की शुरूआत क्यों हुई और रक्षा बंधन की शुरूआत कब से हुई आइए जानते हैं? रक्षा बंधन मनाने को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। अगर हम इतिहास में ढुंढे तो इसका पता चलेगा कि आखिर इसकी शुरुआत कहां से और कैसे हुई। ऐेसे माना जाता है कि यह पर्व एक त्यौहार नहीं बल्कि विजय प्राप्ति के किया गया रक्षा कवच था। प्रचीणा कथाओं से पता चलता है कि यह रक्षाबंधन विजय प्राप्ति के लिए बनाया गया था।

रक्षा बंधन की कहानी।

कहानी 1 : बहुत समय पहले की बात है देवताओं-असुरों में बहुत बड़ा युद्ध छिड़ गया था और यह युद्ध 12 साल तक चलता रहा। अंतत: देवता असुरों से हार गए। असुर तीनों लोकों पर विजय प्राप्ति कर ली थी। इसके बाद इंद्र देवताओं के गुरु, ग्रह बृहस्पति के पास जाकर उनसे सलाह मांगी। गुरू बृहस्पति ने मंत्रोच्चारण के साथ इंद्रदेव को रक्षा विधान करने के लिए कहा। सावन की पूर्णिमा के दिन गुरू बृहस्पति ने रक्षा विधान संस्कार की शुरूआत की। रक्षा विधान में किए गए मंत्रोच्चारण के साथ ही यह रक्षा पोटली और मजबूत हो गया। तब देवराज इंद्र की पत्नी शचि जिन्हें इंद्राणी भी कहा जाता है ने इस रक्षा पोटली के देवराज इंद्र के दाहिने हाथ पर बांधा था। इस रक्षा पोटली की ताकत से ही देवराज इंद्र असुरों को युद्ध में हरा पाए और अपने खोए हुए राज्य को फिर से वापस पाने में कामयाब हुए थे।

कहानी 2 : धार्मिक मान्यताऔं के अनुसार, जब भगवान श्री कृष्ण शिशुपाल राजा का वध कर रहे थे तब श्री कृष्ण के बाएं हाथ से खून बहने लगा था, तब द्रोपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्री कृष्ण के हाथ की अंगुली पर बांध दिया। इसलिए कहा जाता है कि तब से ही भगवान कृष्ण द्रोपदी को अपनी बहन मानने लगे और जब पांडवों ने द्रोपदी को जुए में हार गए और भरी सभा में जब द्रोपदी का चीरहरण हाेने लगा तो भगवान कृष्ण ने भाई का फर्ज निभाते हुए उसकी लाज बचाई थी।

 rakshabandhan 2020

रक्षाबंधान क्यों मनाया जाता है?

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और पवित्र करने वाला पर्व है रक्षा बंधन (Rakshabandhan 2020)। क्या आप जानते हैं कि रक्षाबंधान क्यों मनाया जाता है हलांकि इसे सभी जानते हैं कि यह एक पवित्र पर्व है। एक ओर जहां भाई अपनी छोटी या बड़ी बहन के प्रति अपने दायित्व निभाने का वचन देता है, तो वहीं दूसरी ओर बहन भी अपने भाई की लंबी उम्र के लिये उपवास रखती है और कामना करतीं है। भाई की कलाई पर बांधी गई राखी सिर्फ एक रेशम की डोर या धागा मात्र नहीं होती बल्कि वह बहन-भाई के पवित्र प्यार का बंधन और रक्षा पोटली जैसी शक्ति भी उस धागे में होती है।

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त कब है?

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त मे राखी बांधनी चाहिए। गलत समय यानि भद्रा नहीं होनी चाहिए। कहते हैं कि रावण की बहन ने उसे भद्रा काल में ही राखी बांधी थी इसलिए रावण का विनाश हो गया। इस वर्ष 3 अगस्त को भद्रा सुबह 9.29 मिनट तक है। रक्षाबंधन का पर्व सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा। राखी के लिए दोपहर 1.35 से लेकर शाम 4.35 तक बहुत ही अच्छा समय है। शाम को 7.30 से लेकर रात 9.30 के बीच में बहुत अच्छा मुहूर्त है।

रक्षाबंधन पर बहनों को क्या गिफ्ट (Rakshabandhan Gift) दें?

रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच प्यार बांटने का एक पवित्र पर्व है तो इसे किसी गिफ्ट में नहीं बांटना चाहिए, फिर भी आजकल लोग अपनी बहनों को बड़े ही प्यार से कोई गिफ्ट देते हैं हलांकि इन गिफ्टों का उन अनमोल प्यार से मुकाबला कभी भी नहीं हो सकता है फिर भी आप गिफ्ट देना ही चाहते हैं तो कोई ऐसी चीज दें जो बहनों के पास हमेशा आपके प्यार-दुलान को याद करतीं रहे।
रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2020) पर कुछ चीजें भाई-बहन एक दूसरे को उपहार के रूप में नहीं देनी चाहिए. इससे भाई-बहन (Brother And Sister) का रिश्ता और कमजोर पड़ने लगता है।

कोई नुकीली चीज या धारदार चीज न दें।

किसी को भी Rakshabandhan Gift में नुकीली या धारदार चीजें देना अशुभ माना जाता है। इसलिए रक्षाबंधन पर भूलकर भी कोई नुकीली चीज जैसे चाकुओं का सेट, आईना या फिर फोटो फ्रेम गिफ्ट्स में नही देनी चाहिए। अाप बड़े ही प्यार से किसी को रुमाल व फोटो फ्रेम भी उपहार में दे देते हैं पर इसे नहीं देना चाहिए। कहा जाता है कि इन उपहारों से धन संबंधी नुकसान होता और साथ ही साथ पवित्र रिश्तों में भी कड़वाहट आ सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपहार दें तो अच्छा

रक्षाबंधन के खास अवसर पर भाई-बहन एक दूसरे की सबसे पसंदीदा चीजे Rakshabandhan Gift के रूप में चप्पलें, जूतें खरीदकर Rakshabandhan Gift में लाकर देते हैं। लेकिन इसे नहीं देना चाहिए, इससे भाई-बहन के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। ज्योतिषों के अनुसार बुध को बहनों का कारक माना गया है। भाई अपनी बहनों को बुध से संबंधित चीजें बहनों को Gift में दे सकते हैं। इनमें शिक्षा की सामग्री, मोबाइल, लैपटॉप या फिर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट उपहार स्‍वरूप अपनी बहन को दें तो बेहतर होगा.

ये उपहार देने से बढ़ेगा धन और वैभव

रक्षाबंधन में भाई बहन की सुरक्षा का वचन लेते हैं। जब सुरक्षा का वचन दिया तो उसी को ध्यन में रखकर आप उसे गिफ्ट दें तो अच्छा रहेगा। बहनों को देने के लिए सबसे शुभ और अच्छा तोहफे माने जाने वाले गिफ्ट कपड़े, गहने, किताबें, म्यूजिक सिस्टम्य फिर सोने-चांदी के सिक्के हो सकते हैं। इन चीजों से रिश्तों में मिठास व पवित्र बंधन के साथ और ज्यादा गहरा होता जाएगा साथ ही साथ भाई-बहन को धन और वैभव की भी प्राप्ति होती है।

सुंदर कपड़ों से खुश करें बहनों को

रक्षाबंधन ही तो एक ऐसा पर्व है जिसमें बहनें अपने भाईयों से हक से मांग सकती हैं और ये उनका हक भी होता है, क्यांेकि दुनिया में भाई-बहन के रिश्ते ऐसा पवित्र कोई रिश्ता होता ही नहीं है। हर बहन चाहती है कि उसे सुंदर कपड़े मिले और अच्छे-अच्छे गिफ्ट भाई उसे दे तो भाईयों का भी यह फर्ज बनता है कि वो अपनी प्यारी सी बहन को अच्छ कपड़े व गिफ्ट देकर खुश करें।

ऐसे कपड़ें न दें कभी

लेकिन इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े को नहीं दें तो अच्छा है। आप किसी भी प्रकार के कपड़े अपनी बहन को raksha bandhan gift के रूप में दे सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी क्यांेकि हम सब जानते हैं कि स्त्रियों में मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए उन्हें हमेशा खुश रखना चाहिए उन्हें खुशी देने से मां लक्ष्मी आपसे खुश होंगी।

नोट : इस पोस्ट में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। आप इसे करने से पहले अपने आसपास किसी ज्योतिष से जरूरी सलाह लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here