HomeKnowledgeचीनी एप टिक टॉक बैन हुआ तो क्या हुआ इस इंडियन एप...

चीनी एप टिक टॉक बैन हुआ तो क्या हुआ इस इंडियन एप में भी दिखाएं अपना टैलेंट, मिलियन डाउनलोड हो चुका है

जब भारत सरकार ने चीनी एप टिक टॉक (Tiktok) समेत 59 चाईनीज़ ऐप्स को बैन किया तो लोगों ने सोचा की अब टिकटॉक पर विडियों बनाने वालों का क्या होगा। टिकटॉक पर विडियो बनाते हुए बहुत से लोग सेलिब्रिट बन गए थे। उनकी कमाई भी अच्छी खासी हो रही थी। चीन से भारत के विवाद के बाद भारत सरकार ने टिक्कॉक (Tiktok) समेत 59 चाईनीज़ ऐप्स को बैन कर दिया गया। बहुत से टिकटॉकर्स चिंचित थे कि अब क्या करेंगे। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप टैलेंट इंडियन एप में दिखा सकते हैं और उसी तरह अपने फॉलोयर्स को दिखा सकते हैं। आइए जानते हैं टिकटॉक जैसे कौन से इंडियन एप है ।

टिक टॉक जैसे इंडियन ऍप कौन से हैं।

भारत में दो एप का चलन तेजी से बढ़ रहा है और ये ऐप हैं रोपोसो Roposo) और चिंगारी (Chingari)। इस ऐप में भी आप टिक टॉक जैसे ही विडियो बना सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर जहां भारतीय ऐप Chingari ने धूम मचा रखी है। वहीं रोपोसो Roposo) एप का चलन तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक Chingari एप एक घंटे में करीब एक लाख बार डाउनलोड किया जा रहा था। देखते ही देखते ये ऐप तीस लाख से ज्याद बार डाउनलोड कर लिया गया।

 रोपोसो का कुल डाउनलोड 65 मिलियन थे, प्रति घंटे 600,000 यूजर्स के साथ बैन के बाद यह आंकड़ा 100 मिलियन के करीब पहुंच गया। रोपोसो के सह-संस्थापक मयंक भंगडिया के अनुसार इस ऐप को केवल 12 घंटों में 10 मिलियन डाउनलोड हो गए है।

चिंगारी ने प्रति घंटे में 80,000 नए डाउनलोड के साथ 3.5 मिलियन डाउनलोड को पार करने का दावा किया। सुमित घोष, सह-संस्थापक और मुख्य उत्पाद अधिकारी के अनुसार यूजर्स हर 30 मिनट में 221,000 वीडियो देख रहे थे।
Chingari और Roposo एप कितने भाषाओं में उपलब्ध है?
ये ऐप अभी अंग्रेजी के अलावा नौ और भाषाओं में यूजर्स को मिलेगा. जिसमें हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी मलयालम, तमिल और तेलगू भाषा शामिल है.

Chingari और Roposo एप में क्या-क्या कर सकते हैं?

इन ऐप में यूजर्स वीडियो को अपलोड और डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही साथ अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर सकते हैं. वॉट्सऐप स्टेटस, वीडियो, ऑडियो क्लिप्स, GIF स्टिकर्स और फोटोज के साथ क्रिएटिविटी कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Google Maps Ask Maps AI Interface

Google Maps Ask Maps Feature: अब बोलकर ढूंढें रास्ता, जेमिनी AI...

0
दुनिया के सबसे पसंदीदा नेविगेशन ऐप Google Maps में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...