First Prime minister of India : जानिए भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे, देश प्रधानमंत्रियों की सूची

0
7
Prime Minister of India

First Prime minister of India : ये पोस्ट खासकर उन सभी विद्यार्थियों के लिए है जो इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। इस तरह की पोस्ट से न केवल विद्यार्थी अपने परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं बल्कि अपने General Knowledge को भी Strong कर सकते हैं। Bank Exam, Railway exam, UPSC, SSC और भी प्रतियोगिता परीक्षा में पुछे जाने वाली महत्वपूर्ण प्रश्नों में एक सेक्शन हमेशा से General Knowledge का रहा है। इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि हम Current Affairs के अलावा आपको उन सभी महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराते रहें जिससे कि आपको अपने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके। हर विद्यार्थी को हमेशा से देश-दुनिया के बारे में जानते रहना चाहिए। चाहे थोड़ा ही सही लेकिन अपडेट करते रहना चाहिए। इस पोस्ट में हम आपको हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री  (First Prime minister of India) के बारे में बता रहे हैं। जिससे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी।

भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक था।  भारत आजाद होने के बाद जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत का पहला प्रधानमंत्री तो बनाया गया था। इसके साथ-साथ वे लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय नेता थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम रहता था। और इसी कारण उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू‘ भी कहा जाता था।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब और कहां हुआ था ? 

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (First Prime minister of India) का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज)  में  एक नेहरू का जन्म कश्मीरी ब्राह्मणों के परिवार में हुआ था।  उनके पिता का नाम ‘मोतीलाल नेहरू’ था और माता का नाम ‘स्वरूप रानी’ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की।

जब वे 15 साल की उम्र थे तब ही वो इंग्लैंड चले गए और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया जहां से उन्होंने नेचुरल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। उनकी शादी 16 साल की कमला कौल नाम की कश्मीरी ब्राह्मण लड़की से हुई थी।

1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए। यहाँ तक कि छात्र जीवन के दौरान भी वे विदेशी हुकूमत के अधीन देशों के स्वतंत्रता संघर्ष में रुचि रखते थे। उन्होंने आयरलैंड में हुए सिनफेन आंदोलन में गहरी रुचि ली थी। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अनिवार्य रूप से शामिल होना पड़ा। भारत की आजादी के बाद बच्चों और युवाओं के लिए पंडित नेहरू ने कई अच्छे काम किए। जब वे प्रधानमंत्री बने तो उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा ही थी।

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन कैसे हुआ था?

भारत के आजादी मिलने के बाद सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई, 1964 को हार्ट अटैक से हुआ था. अचानक उनके मृत्यु से सब हैरान थे । मृत्यु से करीब एक दशक पहले उन्होंने अपनी वसीयत लिखी थी. इसमें उन्होंने कहा था कि उनकी राख का एक हिस्सा हवाई जहाज से ऊपर ले जाकर खेतों में बिखेर दिया जाए.

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची इस प्रकार हैः
    नाम कार्यकाल
जवाहर लाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 (16 साल, 286 दिन)
गुलजारी लाल नंदा 27 मई 1964 से 9 जून 1964 (13 दिन)
लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 (1 वर्ष, 216 दिन)
गुलजारी लाल नंदा 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 (13 दिन)
इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 (11 साल, 59 दिन)
मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979 (2 साल, 126 दिन)
चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 (170 दिन)
इंदिरा गांधी 14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984 (4 साल, 291 दिन)
राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 (5 साल, 32 दिन)
विश्वनाथ प्रताप सिंह 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990  (343 दिन)
चंद्रशेखर 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 (223 दिन)
पी. वी. नरसिम्हा राव 21 जून 1991 से 16 मई 1996 (4 साल, 330 दिन)
अटल बिहारी वाजपेयी 16 मई 1996 से 1 जून 1996 (16 दिन)
एच. डी. देव गौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 (324 दिन)
इंदर कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 से 19 मार्च 1998  (332 दिन)
अटल बिहारी वाजपेयी 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 (6 साल, 64 दिन)
मनमोहन सिंह 22 मई 2004 से 26 मई 2014 (10 साल, 2 दिन)
नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से अब तक

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

  1. भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? 
    भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।
  2. पंडित जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल कितने दिनों तक रहा ? 
    भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल 16 साल, 286 दिन (15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964) तक रहा।
  3. जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कब बने थे?
    1967 नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बने थे।
  4. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु कब हुई?
    27 मई 1964 के दिन पंडित नेहरू की मृत्यु हुई थी।
  5. जवाहरलाल नेहरू की पत्नी का नाम क्या था?
    पंडित नेहरू की पत्नी का नाम कमला नेहरू था।

हम आशा करते हैं कि इस पोस्ट में आपको भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। जिससे आपको अपने एग्जाम की तैयारी करने में बहुत सहायता मिलेगी और सामान्य ज्ञान की जानकारी भी बेहतर होगी।  एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने के लिए पढ‌ते रहिए MYSMS4You।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here